Bulandsehar News: पीडीए समाज को जोड़ने के लिए सपा ने किया सम्मेलन
बुलंदशहर, जुलाई 16 -- Bulandsehar News: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को विधानसभा शिकारपुर के पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) समाज के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पीडीए समाज के संयोजकों का पार्टी का पटका पहनाकर एवं पुष्पमाला से स्वागत कर सम्मानित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शुरू किया गया पीडीए अभियान सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा का अभियान है। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं को एकजुट कर उनके अधिकारों की रक्षा करना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। सम्मेलन में जिला महासचिव कृष्णपाल यादव सहित सुरेश चंद्र बघेल, पिंटू प्रमुख, फिरे सिंह प्रजापति, कौशल यादव, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.