बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- Bulandsehar News: पोक्सो एक्ट को लेकर चलाए जा रहे विशेष जागरूकता महाअभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों ने कई स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित बच्चे को थाने जाने की जरूरत नहीं है, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचकर बयान लेगी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह-प्रथम के मार्गदर्शन में जिलेभर में पॉक्सो अधिनियम जागरूकता महाअभियान चलाया जा रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे न्यायिक अधिकारियों की विभिन्न टीमों ने जिले व तहसीलों के प्रमुख विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें विधिक ...