बुलंदशहर, अगस्त 22 -- Bulandsehar News: तहसील क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर स्थित पीएमश्री यूपीएस विद्यालय के एक कमरे में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा एलबीड़ी लैब का सामान, दो बैंड सेट, होम साइंस का सामान, हाइजीन का सामान, बच्चों की फैंसी ड्रेस, सैनिटरी पैड, म्यूजिक किट समेत अन्य सामग्री जल गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रधान अध्यापिका आशा दिवाकर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को विद्यालय अपने निर्धारित समय पर बंद करने के बाद वह और अन्य स्टाफ अपने घर के लिए रवाना हो गया। करीब चार बजे गांव निवासी तारिस अली ने फोन कर सूचना दी कि विद्यालय के एक कमरे में आग लगी हुई है।सूचना मिलने पर प्रधान अध्यापिका विद्यालय पहुंचीं तो कमरे में आग लगी थी और उसमें रखा विद्यालय का सामान जल गया थ...