Bulandsehar News: पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता
बुलंदशहर, जुलाई 20 -- Bulandsehar News: पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने बताया कि सीनियर वर्ग में हुमेरा ने प्रथम तथा अलीमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में इफरा प्रथम एवं रुचि द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं सब जूनियर वर्ग में अलफिजा ने प्रथम तथा नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका वीर प्रताप सिंह एवं इकरा तस्दीक ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में दिनेश चंद्र, काजल, लक्ष्मीकांत, हरेंद्र सिंह एवं पीयूष कुमार का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.