Bulandsehar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: अहार क्षेत्र में शनिवार को पितृ अमावस्या के अवसर पर अवंतिका देवी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पितरों का तर्पण किया और दान-पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां अवंतिका देवी मंदिर और सिद्ध बाबा मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ कमाया। पितृ अमावस्या के चलते गंगा घाटों पर दिनभर धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं।वहीं, गंगा में बाढ़ के कारण सिद्ध बाबा गंगा घाट पर स्नान को लेकर प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: पितृ विसर्जन अमावस्या: श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.