Bulandsehar News: पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला, गंभीर घायल
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: बुगरासी। गांव चंदियाना निवासी शान अहमद ने नरसेना थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर उनके और बेटे के साथ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 15 अगस्त को करीब तीन बजे शान अहमद अपने बेटे खुशान के साथ घर से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इरफान, फरहान, दानिश, फैसल, साकिब और जैद समेत कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और सरिया, लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी व फरसे से हमला कर दिया। हमले में शान अहमद का बेटा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उनके घर में घुस आए और उनके साथ भी मारपीट की। पत्नी ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसके साथ भी अभद्रता कर धक्का देने का आरोप है। घटना में पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं और बेटे का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने आरोपियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.