Bulandsehar News: पिता ने बेटे के सिर पर डंडे से प्रहार कर मार डाला
बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: नरसेना थाना क्षेत्र के गांव खंदोई में एक पिता ने अपने ही बेटे की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक सुमित (30) पुत्र चंद्रवीर शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता चंद्रवीर बेटे की शराब की लत से काफी परेशान था। इसी बात को लेकर आए दिन घर में कलह होती थी। पुलिस के मुताबिक रविवार को पिता पुत्र के मध्य पुत्र द्वारा शराब पीने को लेकर ही विवाद हुआ था। बताया गया कि झगड़े के बाद बेटा घर में सो रहा था, तभी पिता ने सोते हुए बेटे के सिर पर डंडे से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नरसेना थाना पुलिस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.