Bulandsehar News: पिकअप और कार की टक्कर से तीन लोग घायल
बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- Bulandsehar News: मोहल्ला ब्रज विहार निवासी संतोष सोमवार सुबह पिकअप वाहन में क्राकरी लादकर गाजियाबाद जा रहा था। इसी दौरान सिकंदराबाद मार्ग पर हसनगढ़ मोड़ के निकट सामने से आ रही कार ने पिकअप को टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक संतोष और कार सवार जहांगीरपुर निवासी यमन व चंद्रपाल घायल हो गए। दुर्घटना होता देख लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने संतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं कार सवार दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.