Bulandsehar News: पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों से हाथापाई
बुलंदशहर, अक्टूबर 8 -- Bulandsehar News: राजस्व वसूली को गयी पावर कॉरपोरेशन टीम से हाथापाई व मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खुर्जा रोड नंबर चार के अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव समेत आठ कर्मचारियों की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में बताया गया कि 29 सितंबर को पावर कॉरपोरेशन टीम भौंरा गांव में राजकुमार पुत्र अतर सिंह के आवास पर राजस्व वसूली करने गयी। जहां उसके मीटर में आउटगोइंग केवल कटा पाया गया। आरोपी के भाई जो उसके साथ रहता है टीम के सदस्य नरेन्द्र कुमार व अनिल कुमार छत पर गये। और वीडियोग्राफी की। तभी राजकुमार ने बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज व हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने गये अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव से भी गाली-गलौज व हाथापाई कर मारने की धमकी दी। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.