बुलंदशहर, अगस्त 2 -- Bulandsehar News: कक्षा चार की छात्रा चारू कश्यप की नाले में गिरने से हुई दर्दनाक मौत के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। हादसे के बाद शहर के खुले और खतरनाक नालों को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए नगर पालिका ने नालों को ढकने का काम शुरू करा दिया है। नगर पालिका की ओर से उन स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां खुले नालों के कारण लोगों, विशेषकर बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। कई जगहों पर स्लैब डालने और क्षतिग्रस्त ढक्कनों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: ​चारु : पीएम रिपोर्ट में 'डूबने से मौत' की पुष्टि, पुलिस कसेगी आरोपियों पर शिकंजा अधिकारियों का कहना है कि चरणबद्ध तरीके से शहर के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी यह कार्य कराया जाएगा।गौरतलब है क...