Bulandsehar News: पार्क में लगा ध्यान एवं योग सत्र, आयुष आपके द्वार शिविरों में उमड़े लोग
बुलंदशहर, अक्टूबर 1 -- Bulandsehar News: सेवा संकल्प अभियान के 15वें दिन सेवा-मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर योग, ध्यान और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत शहर के राजे बाबू पार्क में एक विशेष ध्यान एवं योग सत्र आयोजित हुआ। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अलख प्रकाश के निर्देशन में आयोजित इस सत्र में योगाचार्य संजय कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और ध्यान क्रियाएं सिखाईं। शिविर में कुल 29 लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सफल आयोजन में योग सहायक अशोक कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही योग प्रशिक्षक भूपेंद्र द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह में भी योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 40 लाभार्थियों ने इसका लाभ उठाया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर रौंडा, अरनिया, सुरजावली, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.