Bulandsehar News: पांच वर्ष के बालक के साथ कुकर्म
बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शुक्रवार देर शाम उसका पांच वर्षीय पुत्र पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी गांव निवासी युवक उसे पड़ोसी के घेर में ले गया और उसके साथ बुरे काम को अंजाम दिया। चिल्लाने की आवाज पर अन्य बच्चों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चे ने सारी घटना घर आकर अपनी मां को बताई। जब वह पत्नी को साथ लेकर आरोपी के घर शिकायत करने गया। तो आरोपी ने पुलिस व अन्य किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सोनू उर्फ रांगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.