बुलंदशहर, अगस्त 30 -- Bulandsehar News: मांगे पूरी नहीं होने पर पहासू के भगवान मीन चौक पर एक बार फिर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। एक सप्ताह पूर्व पहासू के पीतमपुर तिराहे पर बनी मीन (मीना)समाज के आराध्य भगवान विष्णु के अवतार मीन भगवान की मूर्ती को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किये जाने पर लोगों में रोष था। लोगों ने मूर्ति की पुनर्स्थापना,आरोपी को गिरफ्तार करने तथा मीन चौक के सौंदर्यीकरण को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने 24 घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने तथा मूर्ति को सम्मानपूर्वक पुनः प्रतिष्ठित करने का भरोसा देकर आक्रोशित लोगों को शांत कर धरना शान्त किया था।

प्रशासन की हीला- हवाली लेकिन लोगों का आरोप था कि एक सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद न तो आरोपियो की गिरफ्तारी हुई और न ही मीन भगवान की प्रतिमा की पुनः प्रतिष्ठा। मामले में प्...