बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: थाना पुलिस ने पशु चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 हजार रुपये नकद, भैंसे के गले की गन्थनी और रस्सा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को मंगलवार को सूचना के आधार पर ग्राम बडौदा बंबे की पुलिया के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण चौधरी निवासी सलेमपुर की मड़ैया और विनय कुमार निवासी दनकौर मंडी श्यामनगर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 31 जुलाई को ग्राम बडौदा से एक भैंसा चोरी किया था। चोरी के भैंसे को बेचकर प्राप्त रकम में से 28 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। मामले में थाना सलेमपुर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्...