Bulandsehar News: परिषदीय विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: परिषदीय विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े के तहत विद्यालयों में स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई को लेकर विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं।खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही शौचालयों, पेयजल स्थलों और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है। पाइप से जलापूर्ति की व्यवस्था की समीक्षा के साथ खराब व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की योजना बनाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: परिषदीय विद्यालयों में गूंजा स्वच्छता का संदेश, 15 सितंबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.