Bulandsehar News: परवाना में देर से खुला डाकघर, दूर-दराज़ से आए लोग हुए परेशान
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव परवाना स्थित डाकघर में कर्मचारियों की मनमानी से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। बुधवार को नियम-कायदों को ताक पर रखकर डाकघर निर्धारित समय की बजाय दोपहर 12 बजे खुला। घंटों इंतज़ार करने के बाद कई ग्राहक बिना काम कराए ही निराश होकर लौटने को मजबूर हो गए। ग्रामीण राहुल लोधी, नेमपाल प्रजापति, भूपेंद्र, प्रदीप गौतम का आरोप है कि परवाना डाकघर के खुलने का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। सुबह से ही रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पेंशन निकासी और बचत खाते में जमा निकासी करने दूर-दराज़ से आए ग्रामीण डाकघर के बाहर आकर जमा हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.