बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के‌ रिवाड़ा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने बुधवार को बिजली लाइन के टावर पर चढ़कर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया। बताया गया कि रिवाड़ा निवासी युवक का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह बुधवार की देर शाम गांव के जंगल की ओर चला गया और बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसएसआई राजकुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ से युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक के सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।एसएसआई राजकुमार चौधरी ने बताया कि धान के खेत में पानी भरा होने और अंधेरा होने पर कड़ी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर कर...