Bulandsehar News: पत्नी व सलहज को पीटा
बुलंदशहर, अगस्त 2 -- Bulandsehar News: गांव भमरा निवासी राशिद पुत्र लियाकत अली ने पड़ोस में रहने वाले कलीम व भूरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राशिद ने बताया कि कलीम अपनी पत्नी को पीट रहा था, उसे बचाने के लिए साला आरिफ गया था और उनका बीच बचाव किया। पीड़ित ने बताया जब वह घर पर नहीं था, तब कलीम व भूरे ने उसकी पत्नी रिहाना व सलहज शाईन के साथ मारपीट व गाली गलौच की। बताया आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.