Bulandsehar News: पति ने थाने में दिया तीन तलाक, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, अगस्त 23 -- Bulandsehar News: नगर निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचने के बाद उसके पति ने पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली परिसर में ही उसे तीन तलाक दे दिया। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता फरहाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी नगर निवासी सादिक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि ससुरालीजनों की ओर से छह लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। फरहाना के अनुसार, 30 जुलाई को पति और ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.