Bulandsehar News: पतंग काटने के विवाद में घर में घुसकर युवक पर कड़े से हमला, सिर फोड़ा
बुलंदशहर, सितम्बर 24 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जालखेड़ा में पतंग काटने के विवाद को लेकर तीन युवकों ने एक युवक के घर में घुसकर मारपीट की और लोहे के कड़े से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित पिता ने एसएसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जालखेड़ा निवासी विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 8 सितंबर की शाम उनका बेटा अर्पित गौतम घर पर मौजूद था। आरोप है कि कुछ घंटे पहले पतंग काटने को लेकर अर्पित का गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते गांव के डब्बू, अवनीश और क्रिश गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि डब्बू ने अर्पित को पकड़ लिया, जबकि क्रिश व अवनीश ने उस पर लोहे के कड़े से सिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.