Bulandsehar News: न्यू नोएडा भूमि अधिग्रहण को लेकर 32 गांवों के प्रधानों ने किया मंथन
बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- Bulandsehar News: चोला रोड स्थित गांव सरायदूल्हा के राम सिंह फार्म हाउस में चोला क्षेत्र किसान वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में न्यू नोएडा के विकास एवं स्थापना के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यू नोएडा के फेज-1 और फेज-2 में शामिल बुलंदशहर के 22 तथा गौतमबुद्धनगर के 10 गांवों समेत कुल 32 गांवों के वर्तमान ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि एकजुट होकर शामिल हुए। बैठक में किसानों की भूमि अधिग्रहण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम प्रधानों ने कहा कि न्यू नोएडा के विकास के साथ किसानों के हितों और गांवों के भविष्य को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सभी प्रधानों ने अपने सुझाव एवं समस्याएं रखते हुए किसानों को अधिक से अधिक लाभ और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया।
बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.