बुलंदशहर, अक्टूबर 8 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में एक युवक से उसके पड़ौसी ने नामी कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सात लाख रुपये लेकर हड़प लिए। नौकरी न मिलने पर जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गांव ख्वाजपुर मीरपुर निवासी पीड़ित आकाश कुमार पुत्र वासुदेव सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह ग्रेटर नोएडा में रहकर जॉब की तैयारी कर रहे थे। वहीं उनके पड़ोस में अंकित कटियार मूल निवासी मोहम्मद नगर(कानपुर देहात) हाल निवासी (ग्रेटर नोएडा) कमरा लेकर रहता था। आरोप है कि ​अंकित ने खुद को एसबीआई बैंक में होम लोन एक्जीक्यूटिव बताया और आकाश को विप्रो कंपनी में अच्छी सैलरी पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आर...