बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी 22 वर्षीय युवती अंजलि की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी और वहीं किराये के मकान में अकेली रहती थी। परिजनों का आरोप है कि नोएडा पुलिस ने उन्हें सूचना दिए बिना ही युवती का पोस्टमार्टम करा दिया। देर रात शव गांव पहुंचने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने युवती का अपहरण करने के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। गांव शेखुपुर निवासी हेम सिंह की 22 वर्षीय पुत्री अंजली गाजियाबाद के इंदिरापुरम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। रविवार को उसकी मौत की जानकारी मिली। परिजनों को उसका शव पोस्टमार्टम के बाद गौतमबुद्ध नगर जिल...