Bulandsehar News: नीलामी चबूतरों से कब्जे हटाने की मांग, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
बुलंदशहर, जुलाई 2 -- Bulandsehar News: कृषि अनाज मंडी में बारिश के दौरान किसानों का अनाज खराब होने और नीलामी चबूतरों पर व्यापारियों के अवैध कब्जों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने मंडी सचिव धीरज कुमार से शिकायत की। कांग्रेस के उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जबकि नीलामी चबूतरे कब्जों के चलते प्रभावित हैं। मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग ने इस दौरान शीघ्र ही नीलामी चबूतरों को खाली कराने का आश्वासन दिया। मंडी सचिव धीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार तक चबूतरों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई कराई जाएगी। इस पर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो मंडी सचिव, मंडी प्रशासन व संबंधित आढ़तियों के खिलाफ एसडीएम, डीएम से शिकायत कर बड़ा आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.