Bulandsehar News: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
बुलंदशहर, अगस्त 20 -- Bulandsehar News: क्षेत्र में नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को ऊंचागांव सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव क्रियावली निवासी सुमित पुत्र रूपा बाइक से ऊंचागांव क्षेत्र में अपनी भतीजी को छोड़ने गया था। बाइक पर उसके साथ गांव निवासी सचिन पुत्र पप्पन सिंह भी था। सचिन ने बताया कि जैसे ही वे अपने गांव लौट रहे थे तभी गांव नरसेना और भड़काऊ के समीप नहर की पटरी पर एक नीलगाय नहर से निकल कर अचानक सड़क पर आ गई और नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को ऊंचागांव सीएचसी पहुंचाया। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.