Bulandsehar News: निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर भड़के डीएम, कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी
बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- Bulandsehar News: जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक खुर्जा में चल रहे जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर भौतिक प्रगति बेहद धीमी मिलने और कार्यदायी संस्था का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद न रहने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पॉलिटेक्निक परिसर में 504.74 लाख रुपये की लागत से छतों की मरम्मत, दीवारों की प्लास्टरिंग, क्षतिग्रस्त टीन शेड बदलने, फर्श मरम्मत, इलेक्ट्रिक वर्क, रंगाई-पुताई और बालक छात्रावास के नवीनीकरण के कार्य प्रस्तावित हैं। यह कार्य उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद मेरठ द्वारा कराया जा रहा है, जिसके लिए संस्था को 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.