Bulandsehar News: निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत
बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह राजीव गार्डन कॉलोनी में हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से बुलंदशहर के फुलहैरा निवासी ईश्वर सिंह राजीव गार्डन कॉलोनी में रहते थे। वह मजदूरी करते थे और परिवार में पत्नी के अलावा बेटी और दो बेटे हैं। मंगलवार सुबह संगम विहार चौकी के पास रवीश के निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर काम कर रहे थे। नीचे से एक मजदूर उन्हें बल्ली पकड़ा रहा था।वह पहली मंजिल पर इन्हें रख रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। वह करीब 15 फुट नीचे गली में गिर गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मकान मालिक ने उन्हें लोनी के संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.