Bulandsehar News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट लगने से कारीगर की मौत
बुलंदशहर, अगस्त 16 -- Bulandsehar News: डिबाई थाने के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग में पत्थर लगाने का काम कर रहे 28 वर्षीय कारीगर कैलाश कुमार निवासी पंडावल की शनिवार रात करीब 11 बजे करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि कैलाश करीब तीन माह से कारीगरों की टीम के साथ बिल्डिंग में काम कर रहा था। बिजली आने के बाद जनरेटर बंद किया गया। इसी दौरान कैलाश बिजली बोर्ड में तार लगा रहा था, तभी करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। साथी कारीगर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को अपने गांव पंडावल ले गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.