Bulandsehar News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा
बुलंदशहर, अगस्त 23 -- Bulandsehar News: नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएम रोड के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मासूम की मौत के बाद भड़के परिजनों व अन्य लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार खानपुर कस्बा निवासी वसीम का डेढ़ वर्षीय पुत्र अहद शरीर में खून की अत्यधिक कमी से जूझ रहा था। जांच में बच्चे का हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 4.2 पाया गया था। हालत नाजुक होने के कारण परिजनों ने उसे गत 21 अगस्त को डीएम रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती मासूम अहद की रविवार सुबह इलाज के दौरान सांसें थम गईं। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.