बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर की जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव मौजपुर में रविवार शाम निकाह समारोह के दौरान जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय छत पर टीका कार्यक्रम देखने के लिए महिलाएं एकत्र थीं। छत गिरने से सात महिलाएं घायल हो गईं। इनमें दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा पहली फाइलनिकाह समारोह का आयोजन गांव मौजपुर निवासी फयाज खान की पुत्री सिमरन का निकाह चिरोड़ी, लोनी (गाजियाबाद) निवासी जाविर के पुत्र जावेद के साथ तय हुआ। रविवार शाम घर में निकाह के बाद टीका कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई महिलाएं मकान की छत पर पहुंच गईं। ग्रामीणों के अनुसार मकान की छत गाटर पटियों पर काफी पुरानी हो चुकी थी। अधिक भार होने के ...