Bulandsehar News: नि:शुल्क कैल्शियम जांच कैंप, 180 मरीजों ने उठाया लाभ
बुलंदशहर, सितम्बर 16 -- Bulandsehar News: शहर के डीएम रोड स्थित लक्ष्मी क्लीनिक में बुधवार को एक दिवसीय नि:शुल्क कैल्शियम जांच कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। कैंप के दौरान कुल 180 मरीजों की नि:शुल्क कैल्शियम जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को शरीर में कैल्शियम की कमी से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही, हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खानपान और जीवनशैली में बदलाव करने की सलाह दी गई। शिविर का आयोजन डॉ. शिव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन हुआ। इसके अलावा क्लीनिक की टीम से प्रदीप शर्मा और प्रियंका शर्मा ने कैंप की व्यवस्थाओं में योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.