बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के ग्राम वलीपुरा में नाली के ऊपर से साइकिल निकालने को लेकर हुए विवाद में पड़ोस में रहने वाले जेठ, जेठानी और भतीजे ने दंपति पर लाठी-डंडों व लोहे की फुकनी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला का सिर फट गया, जिससे वह बेहोश हो गई। नगर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाद और हमले की पूरी घटना नगर कोतवाली में ​ग्राम वलीपुरा निवासी पीड़िता कुसुम पत्नी सोनू ने तहरीर देकर बताया कि 30 अक्तूबर की शाम वह अपने घर में खाना बना रही थीं। उसी दौरान उनके पति बाहर से साइकिल लेकर घर लौट रहे थे। घर के बाहर कच्ची नाली के ऊपर से साइकिल निकालने को लेकर पड़ोस में रहने वाले उनके जेठ कंछिद, जेठानी रेखा और जेठ के लड़के मनीष ने गाली-गलौज करते हुए उनके पति के साथ मारपीट श...