बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: श्री रामलीला सभा बुलंदशहर के तत्वाधान में आयोजित चल रही रामलीला का शनिवार को विधि-विधान के साथ शुभारंभ हो गया। प्रथम दिवस पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नारद मोह प्रसंग का भावपूर्ण और सजीव मंचन देखकर प्रांगण में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परम डेयरी के अध्यक्ष डॉ. राजीव परम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान श्री गणेश एवं श्रीराम दरबार की आरती-पूजन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत रंगमंच पर कलाकारों ने नारद मोह की लीला को इस प्रकार जीवंत किया कि दर्शक भावविभोर हो उठे। सभा के महामंत्री अमित मित्तल ने बताया कि प्रथम दिवस के प्रसंग में दर्शाया गया कि किस प्रकार देवर्षि नारद जी को अपनी कठोर तपस्या पर अहंकार हो जाता है और वे कामदेव पर विजय प्राप्त करने की ...