Bulandsehar News: नाबालिग पर चाकू से हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला गंज सादात में 23 अगस्त की रात नाबालिग युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल के परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, शाहिद का 17 वर्षीय पुत्र समीर उर्फ अजीम रात करीब 10:30 बजे दवा लेने जा रहा था। मलुआ की चक्की के पास मोहल्ले के एक युवक ने उसे रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से कई वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल समीर को बुलंदशहर रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक उसकी बांह में करीब 20 टांके आए हैं। पिता ने पुलिस पर दूसरी पार्टी से साठगांठ और रुपये लेकर मामला दबाने का आरोप लगाया है। वहीं प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.