बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: कस्बे क्षेत्र में नाबालिग की शादी रूकवाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि रविवार को कस्बे के एक मैरिज होम में शादी की तैयारियां चल रही थी। दनकौर कोतवाली क्षेत्र से युवक की बारात आनी थी। शादी की सारी तैयारियां चल रही थी। जिसे युवती बताकर शादी की जा रही थी। उसकी उम्र 15 वर्ष बताई गई। किसी ने पुलिस व चाइल्ड केयर को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व चाइल्ड केयर टीम मौके पर पहुंची व पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि चाइल्ड केयर टीम किशोरी को परिजनों समेत अपने साथ ले गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...