Bulandsehar News: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: थाना नरसेना क्षेत्र के गांव बसी बंगर निवासी सकील पुत्र फक्कर ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि गांव के कुछ युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि किशोरी घर में रखे करीब पांच लाख रुपये की नकदी और लगभग पांच तोला सोने के जेवरात भी अपने साथ ले गई। शिकायतकर्ता के अनुसार वह 16 जुलाई को फल बेचने के लिए नोएडा फेज-2 की मंडी गया हुआ था। 17 जुलाई की सुबह उसके पुत्र ने फोन कर बताया कि उसकी बहन घर पर नहीं है। घर लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि गांव के कुछ युवक किशोरी को अपने साथ ले गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों के परिजनों से संपर्क करने पर उन्होंने एक-दो दिन में किशोरी को वापस भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.