Bulandsehar News: नानी को दवा दिलाने गयी युवती से छेड़छाड़
बुलंदशहर, अगस्त 27 -- Bulandsehar News: नानी को दवा दिलाने गयी युवती से अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बे के एक मौहल्ला निवासी युवती ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शनिवार को वह अपनी नानी को दवा दिलाने पानी की टंकी के पास स्थित चिकित्सक के यहां क्लीनिक पर गयी। आरोप है कि चिकित्सक ने नानी को गंभीर बीमारी बताते हुए मुफ्त उपचार का लालच देकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। चिकित्सक ने उसे बुरी नीयत से कमरे में खींचने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी चिकित्सक मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.