बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: ग्राम असावर निवासी 16 वर्षीय छात्र वंश चौधरी का शव मंगलवार शाम नहर से बरामद होने के बाद देर रात उसके पैतृक गांव पहुंचा। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर रात ही वंश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार वंश अपने पिता कुलदीप सिंह और मां के साथ बुलंदशहर के यमुनापुरम में रह रहा था। 16 अगस्त वंश घर से बिना बताए लापता हो गया था। पिता ने कोतवाली देहात में वंश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लापता छात्र की तलाश के बीच मंगलवार शाम उसका शव बुलंदशहर की एक नहर से बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: डीपीएस छात्र मौत मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि वंश बुलंदशहर के एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता था। पिता कुलदीप सिंह अपने बेटे को बेहतर शिक्षा दिलाने और उसका भ...