बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: जहांगीराबाद। नवीन अनाज मंडी में जलभराव और गंदगी की समस्या व्यापारियों और किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। बारिश के बाद मंडी परिसर के कई मैदानों में गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे बदबू फैल रही है और आवारा पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है। व्यापारियों का कहना है कि हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हाल ही में मंडी प्रशासन ने मुख्य प्रवेश द्वार पर लाखों रुपये की लागत से पानी निकासी के लिए टैंक बनवाकर पंप सेट लगवाया था। इसके बावजूद मंडी परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा है और सड़ रहा है। जलभराव के कारण किसानों को उपज लाने और व्यापारियों को माल के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बदबू और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़...