बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- Bulandsehar News: मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिकारपुर द्वारा नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी ने विधिवत किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। लोकार्पण समारोह में सभासद राजेन्द्र सिंह लोधी, आस मौहम्मद, अरशद अंसारी, विनय कुमार, सूर्यकान्त शर्मा, गौतम सूर्यवंशी, नामित सभासद नैम सिंह, सभासद पति रंजीत सैनी एवं वीरेन्द्र गर्ग सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का निरीक्षण किया और इसे नगरवासियों के लिए उपयोगी पहल बताया। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार पुस्तकालय में नगरवासियों, विद्यार्थियों और युव...