Bulandsehar News: नलकूपों पर चोरों का धावा, 6 मोटरों के तार चोरी
बुलंदशहर, जुलाई 2 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव नारऊ और टुंडाखेड़ा में अज्ञात चोरों ने देर रात खेतों पर लगे नलकूपों को निशाना बनाते हुए मोटरों के तार चोरी कर लिए। घटना के बाद किसानों में रोष व्याप्त है। मोटर तार चोरी होने से किसानों के आगे धान की फसल की सिंचाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। बुधवार की रात चोरों ने खेतों पर लगे 6 नलकूपों के ताले तोड़कर मोटरों से तार निकाल लिए। गांव नारऊ निवासी कौशल शर्मा, भिक्की सिंह, रामकिशन चौधरी और संदीप चौधरी और गांव टुंडाखेड़ा निवासी गगन व राजेंद्र सिंह के नलकूपों से मोटर के तार चोरी कर लिए। पीड़ित किसान सुबह खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों के ताले टूटे पड़े देखकर होश उड़ गए। चोर मोटर तोड़कर उसमें से तांबा का तार चोरी करके ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। किसानों का कहना है कि इस समय धान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.