बुलंदशहर, सितम्बर 10 -- Bulandsehar News: ​बुलंदशहर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने नरसेना थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। तीन थानों के थानाध्यक्षों सहित कुल 14 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा​ जारी तबादला सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक नितिन कुमार को सलेमपुर थानाध्यक्ष से हटाकर थानाध्यक्ष नरसैना बनाया गया है। वहीं, अहार थाना के थानाध्यक्ष नीरज शर्मा को थानाध्यक्ष सलेमपुर की जिम्मेदारी दी गई है। कोतवाली देहात में तैनात उपनिरीक्षक राहुल कुमार को थानाध्यक्ष अहार बनाया गया है, जबकि नरसैना थानाध्यक्ष रामकिशोर गौतम को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन भेजा गया है। ​निरीक्षकों में प्रेमचन्द्र शर्मा को पुलिस लाइ...