बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक आज नगर पालिका सभागार में आयोजित होगी। चेयरमैन दीप्ति मित्तल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. अश्वनी कुमार सिंह करेंगे। बैठक में कुल 69 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में नगर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनमें करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान सभासदों को अपनी आपत्ति और सुझाव दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों पर होने वाले निर्णयों से नगर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Araria News: नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहर

हिंदी ह...