बुलंदशहर, अगस्त 5 -- Bulandsehar News: गांव नूरपुर की मढैया निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र रामसहाय ने तीस हजार रूपए नगद व जेवराज चोरी होने के मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित धर्मपाल ने बताया कि उनकी परचून की दुकान का ताला तोड़कर व कमरे की चाबी लेकर बक्से में रखे तीस हजार रुपए व जेवरात चोरी कर लिए गए। बैंक व पोस्ट ऑफिस के जरूरी कागजात भी चोरी हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...