Bulandsehar News: नंदोत्सव में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- Bulandsehar News: लालकुआं स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार रात नंदोत्सव की धूम रही। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में निकाली गई डोला यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाजसेवी सुविन भारद्वाज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डोला यात्रा प्रभुदयाल, गांधी चौक और सब्जी मंडी चौराहे से होकर वापस मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। रसिक सुमित गोयल, ध्रुव लाडला, नीरव शर्मा, विक्की गोयल और शिवम सोनी ने भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। 'नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' और बधाई भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। सखियों के आकर्षक नृत्य ने भी खूब तालियां बटोरीं। यह भी पढ़ें- नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की से गूंजा महोत्सव नंदोत्सव में बच्चों को खिलौने व उपहार वितरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.