बुलंदशहर, जुलाई 27 -- Bulandsehar News: जिलेभर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 175 प्रेशर व मल्टीटोन हॉर्न और 30 मॉडिफाइड साइलेंसरों को जब्त किया गया, जिसे नियमानुसार नष्ट करा दिया गया। ​अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) और एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय और सीओ सिटी/यातायात प्रखर पाण्डेय के निर्देशन में यातायात पुलिस की टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा। अभियान के दौरान 175 प्रेशर व मल्टीटोन हॉर्न और 30 मॉडिफाइड साइलेंसरों को जब्त किया गया, जिसे न...