Bulandsehar News: धू-धू कर जला रावण का पुतला, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मैदान
बुलंदशहर, अक्टूबर 20 -- Bulandsehar News: नगर के बाड़ा स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित दशहरा मेले में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण का विशाल पुतला धू-धू कर जल उठा। मुख्य अतिथि व्यापारी नेता डा. सोनू पाठक और नगर पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने अग्निबाण चलाकर रावण दहन किया। इस दौरान मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। घंटों चले राम-रावण युद्ध का मंचन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ने रावण की सेना से युद्ध किया। कुंभकर्ण वध और विभीषण द्वारा रावण की मृत्यु का रहस्य बताने के प्रसंग के बाद भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण का अंत किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने रावण के पुतले का दहन किया। पुतले में आग लगते ही आतिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.