बुलंदशहर, जुलाई 30 -- Bulandsehar News: रेलवे रोड स्थित शिवाजी नगर मोहल्ले में भगवान दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ। इसके बाद समाज के लोगों ने केक काटकर जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को बधाई देकर समाज में आपसी भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान दक्ष प्रजापति के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, संगठन और सेवा की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सपा कार्यालय पर मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती उन्होंने युवाओं से सामाजिक मूल्यों को अपनाने और समाजहित मे...