Bulandsehar News: धूप-छांव के बीच पसीने से बेहाल रहे लोग, पारा पहुंचा 36 डिग्री
बुलंदशहर, अगस्त 12 -- Bulandsehar News: जनपद में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अब बारिश के बाद बुधवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा और दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप के तेवर तीखे होते गए, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। दोपहर के समय मौसम ने करवट ली और आसमान में धूप-छांव का खेल शुरू हो गया। कभी तीखी धूप तो कभी बादलों के छाने के कारण नमी और उमस का स्तर काफी बढ़ गया। मौसम के इस बार-बार बदलते मिजाज के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया और लोग दिनभर पसीने से बेहाल रहे। दिन ढलने तक मौसम का यही सिलसिला बना रहा। बुधवार को मौसम साफ रहने से दिनभर गर्मी से लोग परेशान रहे। धूप-छांव के बीच लोगों को बारिश की उम्मीद रही, लेकिन बादल नहीं बरसे। जिसके चलते गर्मी लोगों को परेशान करती रही। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.