Bulandsehar News: धूप-छांव के बीच उमस ने छुड़ाए पसीने, तापमान 34 डिग्री दर्ज
बुलंदशहर, जुलाई 3 -- Bulandsehar News: जिले में शुक्रवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह की शुरुआत धूप-छांव के खेल के साथ हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा बना रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, हवा में बढ़ी नमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बादलों की मौजूदगी के बावजूद धूप-छांव के बीच बढ़ी उमस ने लोगों को जमकर तरबतर किया। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जो 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब दिन और रात के तापमान का अंतर कम हो जाता है, तो हवा में उमस और गर्मी का अहसास कहीं ज्यादा बढ़ जाता है। शुक्रवार को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जहां सूरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.